slider11
previous arrow
next arrow

संस्थान का प्रतिनिधिमंडल रेल राज्य मंत्री से मिला.

  • Home
  • संस्थान का प्रतिनिधिमंडल रेल राज्य मंत्री से मिला.

संस्थान का प्रतिनिधिमंडल रेल राज्य मंत्री से मिला.

दिल्ली/ महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र बाबू के नेतृत्व में रेल राज्य मंत्री, माननीय वी. सोमन्ना से उनके निवास पर भेंट कर निवेदन किया। देश के विभिन्न स्टेशनों में से एक स्टेशन का नाम ज्ञान ज्योति सावित्रीबाई फुले और एक स्टेशन का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले किया जाए। रेलवे स्टेशनों पर इन दोनों महापुरुषों के चित्र लगवाए जाएं। रेलवे के पिलर पर इन दोनों महापुरुषों की कलाकृतियां चित्रित कराई जाए। दिल्ली के किसी मेट्रो स्टेशन का नामकरण सावित्रीबाई फुले रखा जाए।

माननीय मंत्री जी ने तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अपने सचिव को निर्देश दिया।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व महासचिव रामनारायण चौहान, महासचिव -आर. पी. सैनी, कोषाध्यक्ष -जी एल सैनी, सचिव- शिवराज सैनी, सदस्य- नवीन सैनी एवं समाज के राजू सैनी एवं सचिन सैनी शामिल थे।

मंत्री जी को शिक्षा इशारा परिचय सम्मेलन स्मिरिका, एवं ज्ञापन दिया।शाल एवं संस्थान की पट्टीका पहनाकर सम्मानित किया। श्री नरेन्द्र बाबू पूर्व विधायक बेंगलुरु का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

(शिवराज सैनी)

सचिव

महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान दिल्ली (रजि)